किसान साथियों आज का अपना विषय है, हरियाणा सरकार के सरकारी पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट पर किसान साथी फसल पंजीकरण कैसे करें।
आज हम यह देखेंगे कि अपने मोबाइल फोन से किस प्रकार किसान साथी www.fasal.haryana.gov.in वेबसाइट को खोलेंगे और अपने खेत में बोई गई फसल का ब्यौरा उस पर अपडेट करेंगे।
सभी साथी निम्नलिखित क्रमो के अनुसार चले-
1)किसान साथी अपने मोबाइल फोन पर गूगल क्रोम ब्राउजर को खोलें।
2) अब एड्रेस बार बजाएं और fasal.haryana.gov.in टाइप करे।
3) मेरी फसल मेरा ब्योरा वेबसाइट खुलने के बाद, अब किसान अनुभाग पर क्लिक करें।
4) अब किसान पंजीकरण (हरियाणा)पर क्लिक करें।
5) अब किसान लॉगइन फॉर्म में अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर डालें। और दिए गए कैप्चा कोड को नीचे वाले खाने में भरें।
6) अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया होगा उसे नीचे दिए गए खाने में भरें।
7) ओटीपी सत्यापित करने के बाद आपका होम पेज आजाएगा। यहां अपनी जानकारी को वेरीफाई करें।
8) अपनी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करने के बाद पेज को ऊपर की ओर स्क्रोल करें। व अपने बैंक खाते की जानकारी की पुष्टि करें। जारी रखें पर क्लिक करें।
9) इस पेज पर आप अपने खेत की भूमि का विवरण भरें।
10) अब खेत के मालिक की जानकारी को भरे।
11) फसल भरे पर क्लिक करें और अपनी बोई गई फसल की जानकारी का विवरण भरें।
12) अब अपने द्वारा भरी गई फसल की जानकारी के विवरण की पुष्टि करें। जारी रखें पर क्लिक करें।
13) अब जिस मंडी में आप अपनी फसल को बेचना चाहते हैं उस मंडी और आढ़ती का चयन करें।
14) आढ़ती की जानकारी भरने के बाद पुष्टि करें पर क्लिक करें और अपने पंजीकरण को पूरा करें।
15) सारी जानकारियों को सबमिट करने के बाद आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आप नोट भविष्य के लिए नोट कर सकते हैं।
आशा करता हूं यह जानकारी सभी किसान भाइयों के के काम आएगी। यदि किसी को कोई दुविधा या अन्य जानकारी कि आवश्यकता हो, तो आप सभी निम्नलिखित ईमेल आईडी और फोन नंबर पर अपने मैसेज या कॉल करके हमसे बात कर सकते हैं।
ईमेल आईडी- apnekhet08@gmail.com
मो. न.- 8802674044
धन्यवाद।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें