सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या है सरसों और क्यों महत्वपूर्ण है यह अपने जीवन में

सभी किसान भाइयों को राम राम। आज का अपना विषय है सरसों।

सरसों के बीज से तेल निकाला जाता है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के भोजन बनाने व शरीर की मालिश करने में किया जाता है। इसका तेल आचार साबुन आदि बनाने में काम आता है।

तेल निकाले जाने के बाद जो खली या खल हमें प्राप्त होता है वह हम अपने जानवरों और मवेशियों को खिलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस खल का उपयोग खाद के तौर पर भी किया जाता है।इसके सूखे डंठल को आग जलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसके हरे पत्तों से सब्जी भी बनाई जाती है।

सरसों के बीज का उपयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद की दृष्टि में यह बहुत महत्वपूर्ण तिलहन की फसल है।

सरसो खरीदे




इसके तेल का प्रयोग कई प्रकार के चर्म रोगों से रक्षा करता है। सरसों का तेल   चरपरा , कड़वा और गर्म होता है यह अग्नि वर्धक होता है कई प्रकार की खुजली ,कोढया पेट के कीड़े आदि का नाश करता है इस प्रकार यह अनेकों घरेलू नुस्खा में भी काम आता है। जर्मनी जैसे देशों में तेल का उपयोग जैविक ईंधन के रूप में भी किया जाता है।


सरसो तेल खरीदे




आज के लिए इतना ही आशा करता हूं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी प्रकार खेती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट अपने खेत पर आते रहे आप धन्यवाद।

टिप्पणियाँ